फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दौर में सवा चार लाख वोटर करेंगे मतदान

Fri, 16 Oct 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्घौर ब्लॉकों में आज मतदान होगा। चुनाव कराने के लिए शुक्रवार शाम तक 679 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए 147 तथा क्षेत्र पंचायत के 290 पदों के लिए 1633 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनकी भाग्य का फैसला 4 लाख 31 हजार मतदाता करेंगे। डीएम और दूसरे अन्य अधिकारी तीनों ब्लॉकों का लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन



तीसरे चरण का मतदान जिले के तीन ब्लॉकों हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में होगा। इन ब्लॉकों में 4 लाख 31 हजार 38 मतदाता हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को 679 पोलिंग पार्टियों को तीनों ब्लॉकों से रवाना किया गया। तीसरे चरण के लिए 288 मतदान केंद्र, 679 मतदेय स्थल, 9 जोनल और 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यहां पर 17 अतिसंवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील 12 और संवेदनशील 25 मतदान केंद्र हैं इन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 173 वाहनों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें