फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार गुमटियां, 82 होर्डिंग की गई जब्त, दो हजार का जुर्माना

Fri, 21 Nov 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को सतरिख नाके से लेकर बड़ेल चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान चार गुमटियां हटाई गईं, 82 होर्डिंग जब्त किए गए और अनाधिकृत तौर पर व्यापार करने वालों पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

कर अधिकारी कमलेश चौबे ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो यह अभियान चलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे से चार गुमटियां हटवाई गईं। 12 बड़ी और 70 छोटी होर्डिंग को जब्त किया गया। दो विक्रेताओं पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कहा कि अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें