फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार की मौत

Thu, 14 Dec 2017 11:48 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ चौराहे पर कंटेनर के नीचे दबकर हुई छात्र करन की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस बूथ के सामने कंटेनर की चपेट में आए इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई है। वहीं दूसरे सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि उसकी बहू व युवक घायल हो गए हैं। वहीं देवा कोतवाली क्षेत्र में बाइक से जा रहे मां, बेटे व बहन को मैजिक ने टक्कर मार दी जिसमें बेटे और मां की मौत हो गई व बेटी घायल हुई है। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गोसूपुर गांव निवासी बाइक सवार करन कुमार (17)पुत्र रमेश रावत दोपहर में मुख्य चौराहे के निकट कंटेनर की चपेट में आ गया। लखनऊ हाईवे से बांदा-बहराइच मार्ग की ओर मुड़े कंटेनर की बॉडी से टकरा कर पिछले चक्कों के बीच फंस गया था।

लोगों की सहायता से बड़ा जैक मंगाकर कंटेनर को ऊपर उठाकर उसको बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार की इकलौती संतान करन कस्बे के प्रकाश इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय से कक्षा 12 का छात्र था। दोपहर को व्यायामशाला जाते समय दुर्घटना हुई। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया था। 
विज्ञापन


वहीं कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हाइवे पर दिलोना मोड़ के पास बाइक को एक जीप ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार 70 वर्षीय मझिला पत्नी स्वर्गीय कालिदीन की मौत हो गयी वही इनकी बहू सुमिरता पत्नी विक्रम निवासी सलेमपुर व थाना असन्द्रा का दिलीप घायल हो गया।

घायलों का उपचार सीएचसी बनीकोडर में किया जा रहा है। प्रभारी कोतवाली बृजेश तिवारी का कहना है कि हादसे के समय युवक हेलमेट नहीं पहने था। उधर फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के धमसला गांव निवासी अनिल(28) अपनी मां हातमा(55) व बहन चांदनी(19) के साथ बृहस्पतिवार की शाम बाइक से जा रहे थे।

देवा कस्बे के समीप कांशीराम कॉलोनी के पास एक मैजिक ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां पर अनिल की मौत हो गई जबकि इनकी मां व बहन गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजी गई। जिला अस्पताल में मां हातमा की भी मौत हो गई। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। 

हादसे में बाल-बाल बचीं सीओ श्रेष्ठा ठाकुर : लेडी सिंघम के नाम से जानी जाने वाली पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर गुरुवार की प्रात: दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में बाल-बाल बची श्रेष्ठा ठाकुर बहराइच से लखनऊ हाईकोर्ट बेंच जा रही थीं, कि हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने सीओ के सरकारी वाहन ठोकर मार दी।

पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार की प्रात: जनपद बहराइच के रिसिया सर्किल में तैनात पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर अपनी सरकारी कार से हाई कोर्ट लखनऊ जा रही थी। तभी मसौली थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित शहाबपुर चौराहे के निकट बाराबंकी की ओर से आ रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें सीओ श्रेष्ठा ठाकुर बाल- बाल बच गयी।

दुर्घटना में सीओ को मामूली चोटें आईं हैं जबकि उनका वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परशुराम ओझा ने दूसरे वाहन से सीओ को हाईकोर्ट के लिए रवाना किया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए बस चालक संतोष को हिरासत में ले लिया है तथा क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन मरम्मत के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें