फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली व फतेहपुर में हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता समदा गांव निवासी रिश्तेदार अंशू देवी व नीलम देवी के साथ बाइक से भगौली गांव जा रहे थे। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कसियापुर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। नरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मसौली थाना क्षेत्र के भूलीगंज निवासी अखिलेश यादव की बाइक टेरासानी गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। अखिलेश को सीएचसी बड़ागांव से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें