बाराबंकी। दोहरीकरण कार्य के कारण लंबी दूरी वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी। इसका लाभ बाराबंकी के यात्रियों को भी मिलेगा। रेल अधिकारियों के अनुसार बाराबंकी, अयोध्या-अकबरपुर-जफराबाद रेल मार्ग पर अयोध्या से दर्शननगर के बीच दोहरीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसे लेकर रेल गाड़ियों के रूट में तब्दीली की गई है।
23, 24, 26 व 30 अक्तूबर तक अजमेर से चलने वाली अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस बाराबंकी रेलवे स्टेशन से होते हुए गोंडा व आगे जाएगी। 23, 25, 28 और 30 अक्तूबर को अमृतसर से चलने वाली अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस और 25 अक्तूबर को उदयपुर सिटी गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन भी अपने बदले मार्ग से लखनऊ, बाराबंकी-गोंडा के रास्ते जाएगी। इसी प्रकार 24 और 31 अक्तूबर को गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस गोंडा होते हुए बाराबंकी से लखनऊ की ओर जाएगी। रेलवे ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।