फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण में चार करोड़ लोगों ने दिया 10 रुपये का दान : चंपत

Thu, 26 Sep 2024 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। छोटे छोटे सहयोग से ही बड़ा काम होता है। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए देश के चार करोड़ लोगों ने 10-10 रुपये का योगदान दिया है। इन सभी के सहयोग से भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो सका है। प्रभु के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास करते रहने पड़ेंगे। यह बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कही।
विज्ञापन

वह बुधवार को बरेठी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव में पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सेदारी कर रहे थे। कहा कि नारायण सेवा संस्थान के प्रयास का दूरगामी परिणाम देखने को मिल रहा है। समाज सक्षम एवं सबल बनाने के लिए संकल्पित हो। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विष्णु सहस्त्रनाम पाठ व प्रियंका शास्त्री ने राम कथा का वाचन से हुई। इसके बाद विविध पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण व विशिष्ट अतिथि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर नारायण शर्मा, रजनीश, अभिषेक दुबे, गौरव श्रीवास्तव, विपिन, प्रदीप मिश्रा, केडी सिंह, मुकुल, शिशिर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवा। क्षेत्र की ग्राम सभा खेवली के नरसिंह मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश कुमार की मौजूदगी में आगामी दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम दुर्गा वाहिनी के माध्यम से कराए जाने की योजना के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर विहिप के मंत्री वीरेंद्र कुमार, अखिलेश, राम प्रकाश, विवेक, हिमांशु चौरसिया, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें