फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में वन विभाग के माली की मौत

Fri, 13 Nov 2015 11:02 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात घर के किसी काम से निकले वन विभाग के माली का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में रसौली के पास नहर में पड़ा मिला। सूचना पर घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र श्यामलाल वन विभाग में माली के पद पर तैनात था। और शहर स्थित वन विभाग की कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था।

राकेश के बड़े भाई ओम नरेश ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से किसी काम से निकला था और देर रात वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने आस-पास व रिश्तेदारी में जानकारी की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह आठ बजे रसौली के पास नहर में एक शव मिलने की सूचना पर घरवालों ने जाकर देखा और राकेश के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नगर कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें