बाराबंकी। जिला फुटबाल एसोसिएशन ने जिला स्तरीय ओपन पुरुष फुटबाल लीग की घोषणा की है। सचिव सज्जाद हुसैन बंटी ने बताया कि प्रतियोगिता 10 से 18 अक्तूबर तक जेब्रा पार्क फुटबॉल मैदान में होगी। इसमें जिले के सीनियर खिलाड़ी और पंजीकृत क्लब हिस्सा लेंगे। बाराबंकी, सहारा स्पोर्ट्स, जेबीएम, देव स्पोर्टिंग, देवा जूनियर, बुल्स, विश्वकर्मा स्पोर्टिंग और एलीना क्लब शामिल हैं। लीग को लेकर बैठक नौ अक्तूबर को फुटबॉल संघ कार्यालय में होगी।