फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पाइजनिंग का शिकार 46 उपचार के बाद पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के जकरिया गांव में निकाह की दावत खाने से करीब 70 लोग से ज्यादा फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

इनमें से हालत गंभीर होने पर 26 को सीएचसी बड़ागांव और 20 का मौके पर ही उपचार किया गया था जबकि अन्य पीड़ित निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे थे। इनमें से सभी की हालत में सुधार होने के बाद रविवार को सभी को घर भेज दिया गया।
जकरिया गांव निवासी नईम वारिस के यहां बंकी कस्बे से शनिवार को बारात आई थी। निकाह की रस्मों के बाद खाना पीना शुरू हुआ। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों में पेट दर्द और उल्टी शुरू हो गई। देखते ही देखते करीब 70 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गई और इस दौरान पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर करीब 25 से ज्यादा लोग निजी चिकित्सकों के पास उपचार कराने के लिए चले गए। सूचना मिलते ही बड़ागांव सीएचसी के डॉक्टरों की टीम गांव पहुंच गई।
टीम ने करीब 46 लोगों का उपचार किया इनमें से 26 की हालत गंभीर होने पर सीएचसी को भेजा गया जबकि 20 का मौके पर ही उपचार किया गया। जिन 26 लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया उनमें इकबाल (60), नुसरत (22), रहमतुल निशा (65), लैकतून (68), सिराज (32), शकीला (18), अनीस (7), मो. कासिम (38), मो. सफी (8), जन्नतुल निशा (57), शाह आलम (55), शफीक अहमद(48), मो. इबरान (35) के अलावा अब्बू मलिक, अली मोहम्मद, उम्मे खां, नबी अहमद, नाजिया बानो, तौहिद खालिद, मो. शाद, राशिदन बानो, किस्मतुल, प्रवीन, मुस्तकीम के नाम शामिल है। इन सभी की हालत में सुधार होने के बाद रविवार को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें