फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुबह कोहरा तो दिनभर छाई रही धुंध

Mon, 30 Dec 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में मरकामऊ-चौकाघाट मार्ग पर छाया कोहरा।    संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह के समय कोहरा छाए रहने के बाद दिन भर उसका असर रहा। धुंध के साथ सर्द हवा चलने के कारण गलन परेशान करती रही। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन


रविवार की भोर से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरे का असर देखने को मिला। कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा रहा। ऐसे में सुबह के समय सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर गुजरते नजर आए। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मरकामऊ-चौकाघाट मार्ग पर घना कोहरा होने के चलते लोग काफी कम संख्या में घर से निकले।

रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली लेकिन सुबह 10 बजे के बाद अचानक तेज हवा चलने लगी और धुंध छा गई। इसके बाद पूरे दिन बदली सी छाई रही।
विज्ञापन


शहर के पटेल तिराहे से लेकर नाका सतरिख और पल्हरी तक मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ कम ही रही। मुख्य बाजार धनोखर, घंटाघर में भी दुकानों एवं शोरूम पर सन्नाटा छाया रहा। शाम ढलने के साथ लोग घरों की ओर रुख कर गए। बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए यात्री अलाव व हीटर का सहारा लेते नजर आए।


दुरुस्त कराए जाने लगे बैरियर
कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए लोग दुर्घटना का शिकार न हों, इसके लिए किसान पथ पर माती, देवा समेत अन्य स्थानों पर बैरियर दुरुस्त कराए जानेे लगे हैं। यातायात पुलिस की ओर से इनकी डेंटिंग-पेंटिंग कराई जा रही है।


सब्जी की फसल पर मंडराया खतरा
बूंदाबांदी और मौसम में उतार-चढ़ाव से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। टमाटर में पटका या झुलसा रोग लग रहा है। फूल अवस्था वाली सरसों की फसल को नुकसान हो रहा है। शिमला मिर्च, मटर की फसल प्रभावित हो रही है। खीरा में खर्रा लोग तो स्ट्रॉबेरी की फसल भीग जाने पर सड़ने का खतरा मंडरा रहा है। फूलगोभी पर लालिमा आ जाने से समय से पहले तोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें