फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा व ठंड से ठिठुरा जनजीवन

Sun, 04 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
कोहरा व ठंड से ठिठुरा जनजीवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज शनिवार की देर रात से अचानक काफी बदल गया। रविवार की भोर में सर्द हवाएं आम आदमी को नश्तर की तरह चुभती रहीं। लोग ठिठुरते हुए घरों में ही दुबके रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे निकली धूप से लोगाें ने ठंड से राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ने लगी। भोर में कोहरा के चलते सड़क यातायात प्रभावित रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। जिसके चलते यात्री हलकान रहें। 

बीतीरात से ही मौसम का मिजाज काफी खराब हो गया। नगर क्षेत्र में ही घना कोहरा था। ऐसे लग रहा था कि जैसे बारिश की फुहार पड़ रही है। रविवार की भोर मौसम और भी गंभीर हो गया। साथ में बह रही सर्द हवाएं आम लोगोें का नश्तर की तरह चुभती रही।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। सुबह के समय पटरी दुकानदार ठंड से बचने के लिए आसपास की लकड़ी जुटा कर अलाव जलाकर गर्मी पाने की कोशिश में लगे रहे।

ठंड व कोहरा के चलते सभी लोग घरों में दुबके रहे। बच्चे भी घर की रजाई में ही रहे। दोपहर में डेढ़ बजे धूप निकलने पर लोगों ने कोहरा व ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। शाम ढलते ही फिर से ठंडक बढ़ गई। जिससे लोग फिर से अपने घरों में दुबक गए। ठंड से बचने के लिए दुकानदारों ने फिर से अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। लोगों ने घरों में अलाव जलाया। 

प्रभावित रहा ट्रेन व सड़क यातायात
कोहरे के चलते सड़क व ट्रेन यातायात प्रभावित रहा। भीषण कोहरा के चलते हाइवे के किनारे पर कई वाहन खड़े रहे तो गुजर रहे वाहन सुस्त रफ्तार से चल रहे थे। वाहनों की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। सुबह 11 बजे तक लोग हेडलाइट जलाकर चले। ट्रेनों की रफ्तार काफी सुस्त रही। जिसके ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब रही। अवध असम एक्सप्रेस करीब 12 घंटा लेट रही। लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यात्री ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते हुए घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


ये ट्रेनें चल रहीं देरी से 
ट्रेन                              आने का समय                विलंब (घंटे में) 
अवध असम एक्स. (5909)      04:36 बजे                  12 घंटा
कैफियत एक्स. (2226)          04:05 बजे                  10 घंटा
गोरखधाम एक्स. (2556)         05:50 बजे                  08 बजे
वैशाली एक्स. (2554)           04:53 बजे                  07 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें