बाराबंकी। आगामी 11 मार्च को शहर के ऑफिसर्स क्लब में एकदिवसीय पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गत दिनों मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल ने मंडल के सभी जनपदों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुष्प प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए थे।
इस पुष्प प्रदर्शनी में पुष्प सज्जा तथा मौसमी फूलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीएचओ महेश श्रीवास्तव, ईओ संजय शुक्ला के साथ डायट प्राचार्य की जिम्मेदारीधी तय कर दी गई है।