फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में पांच साल की बच्ची, महिला व युवक की मौत

विज्ञापन
सफेदाबाद में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना के बाद जमा भीड़। - फोटो : सफेदाबाद में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में महिला, युवक और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला के पति समेत तीन लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं से मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद चौराहे पर शनिवार देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव निवासी नबी अहमद (38) पत्नी सायमा बानो (37) व तीन साल के बेटे के साथ लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने गए थे। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सभी लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर स्थित सफेदाबाद चौराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक में एक अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर सायमा के ऊपर से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और घायल पति-पत्नी व मासूम को उठाकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सायमा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करने वाले वाहनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, हैदरगढ़ कोतवाली के बस्तीगंज मजरे सहावर गांव निवासी रमेश कुमार (46) रविवार दोपहर पोखरा स्थित दुकान से गेहूं का बीज लेने गए थे। वापस आते समय उनकी साइकिल सड़क पर पलट गई। सिर में गंभीर चोट आने से रमेश की मौत हो गई। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक की मां धनराजा की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, सतरिख थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव की मुख्य सड़क पर रविवार शाम गांव के ही रामकुमार की पांच साल की पुत्री रिया घर की ओर पैदल जा रही थी। इस दौरान गांव की ओर रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में बच्ची आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस उसे वाहन के साथ पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें