फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, पांच नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है जिले में प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद एसीएमओ से लेकर डिप्टी सीएमओ तक भले ही फील्ड पर पसीना बहाते नजर आ रहे हों लेकिन नगर पंचायतों में तैनात जिम्मेदारी की लापरवाही इनकी मेहनत पर पानी फेर रही है।
विज्ञापन

जिले के रसौली कस्बा में एक, लखपेड़ाबाग में दो, बजहा निवासी और जकरिया में एक-एक मरीज डेंगू का पाया गया है। ये सभी पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। रविवार को परिजनों ने बताया कि निजी पैथालॉजी में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। इस पर चिकित्सकों की सलाह के बाद सभी को लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और सभी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को मैदान में उतार दिया गया है। इसके बाद भी रोग पर रोक नहीं लग पा रही है। क्योंकि आरोप है कि नगर पंचायतों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लों में फॉगिंग कराना तो दूर की बात है साफ-सफाई तक नहीं कराई जा रही है। यहीं कारण है कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार का कहना है कि विभाग की पूरी टीम मैदान में जाकर लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है।
तीन और मिले स्क्रब टायफस पीड़ित
जिले में स्क्रब टायफस के तीन और मरीज पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में रोग की पुष्टि होने के बाद इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिद्धौर क्षेत्र में एक और दरियाबाद क्षेत्र में दो नए मरीज स्क्रब टायफस के पाए गए हैं। बताते चले कि जिले में स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या भी डेंगू की तरह तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें