फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच मोहल्लों को चार घंटे नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के चलते पल्हरी उपकेंद्र के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के एक फेस में खराबी आने से शहर के पांच मोहल्लों की बिजली चार घंटे गुल रही। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी तार टूटने, जंफर उड़ने से 34 गांवों की बिजली तीन से सात घंटे बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतोें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पल्हरी उपकेंद्र के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर से आउट गोइंग फेस के अंडरग्राउंड केबल में रात करीब दो बजे फॉल्ट आ गया, जिससे शहर के मोहल्ले मोहारीपुरवा, श्रीराम कॉलोनी, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, डिवाइन सिटी, लखपेड़ाबाग की बिजली गुल हो गई।
सूचना पर इलाकाई जेई राकेश यादव टीम के साथ पहुंचे, लेकिन बारिश के चलते फॉल्ट वाले स्थान पर खोदाई न हो पाने से खराबी दुरुस्त नहीं हो सकी। सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 30 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट में रात करीब नौ बजे कोटवासड़क के पास पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया, जिससे सनौली, लालपुर, रामपुर, मालीपुर, अमनिया, राजापुर समेत 16 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 15 हजार आबादी प्रभावित रही।
हैदरगढ़ क्षेत्र में रात करीब नौ बजे हरपालपुर गांव के पास तार टूटने से बरांवा, हरपालपुर, चकौरा, रोहना मीरापुर, मोहद्दीनपुर सरांय समेत 12 गांवों की बिजली गुल गई। सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 10 हजार आबादी प्रभावित रही।
फतेहपुर क्षेत्र में भेरिया गांव के पास सुबह करीब चार बजे जंफर उड़ने से रंजीतपुर, बसंतपुर, भेरिया समेत छह गांव की बिजली गुल हो गई। सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब पांच हजार आबादी प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता एएच खान का कहना है कि जहां भी फॉल्ट आ रहा है, वहां तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है।
बाक्स
पांच दिन से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर
क्षेत्र के मीरापुर गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर पांच दिन पूर्व फुंक गया था। शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया। इससे करीब 40 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। मीरापुर गांव निवासी भग्गू, बहदुल हसन, रिजवान, वसीम सईद जुबेर, अजीमुल्ला ने बताया कि इसकी सूचना उपकेंद्र में दी गई है, लेकिन कोई कर्मचारी देखने तक नहीं आया। जेई अजय कुमार का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जल्द ही बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें