फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ रहे पांच स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ प्रवर्तन दल ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए जाने पर पांच स्कूली वाहनों का चालान कर दिया। वहीं टैक्स बकाया होने और फिटनेस न होने पर तीन वाहनों को मसौली थाने में बंद दिया।
विज्ञापन

सोमवार को यात्री माल कर अधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। शहर में टीम ने पटेल तिराहा पर पांच स्कूली वाहनों का चालान किया। इन स्कूली वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं थी और वाहन चालक सीट बेल्ट लगाए बगैर वाहन चलाते मिले।
चेकिंग टीम को देख कई लोग वाहन लेकर दूसरे रास्ते से निकल गए। चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट लगाए बाइक चलाते पाए जाने पर 25 वाहनों का चालान किया गया। मसौली में चेकिंग में तीन वाहन ऐसे मिले जिनका टैक्स नहीं जमा था और फिटनेस भी था। टीम ने तीनों वाहनों को मसौली थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन का बीमा और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं पाए जाने पर मोहम्मदपुर चौकी में बंद करा दिया। इसके अलावा टीम ने एक जेसीबी का टैक्स बकाया होने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं पाए जाने पर चालान कर दिया। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला का कहना है कि चेकिंग अभियान रोजाना चलाया जाएगा। नियमों के खिलाफ वाहन संचालन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें