फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े, केस

Mon, 15 Jul 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा क्षेत्र हैदरगढ़ में मॉर्निंग रेड के दौरान पावर कॉर्पाेरेशन की टीम ने कटिया और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने के पांच मामले पकड़े। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी के साथ दो उपभोक्ताओं का विद्युत भार भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


अवर अभियंता राम बालक वर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया था। इस दौरान कनवा गांव में ताराचंद्र पांडेय, शाहपुर भक्तन चौराहे पर मोहन लाल राजपूत, रनापुर अवसानेश्वर रोड पर सूरज सिंह, बहादुरपुर कनवा के गोल्डी सिंह के घर पर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।

वहीं पालपुर रामनगर में ओमकार सिंह के घर बिना पंजीकृत कनेक्शन के डायरेक्ट कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं बहादुरपुर कनवा के दुर्गाप्रसाद सिंह व प्रकाश दत्त पांडेय के यहां विद्युत भार बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें