फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चोररी की 19 बाइकों के साथ पांच दबोचे

Sun, 28 May 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ढाई महीने से शहर में बाइक चोरी की लगातार वारदातों को अंजाम देकर चुनौती बना चोरों का गिरोह आखिरकार शनिवार को पकड़ा गया। सरगना समेत पांच चोरों को दबोचते हुए पुलिस ने इस गिरोह की ओर से चोरी की गईं 19 बाइकें व कई बाइकों के पार्ट्स बरामद किए। गिरोह में एक मैकेनिक व कबाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन




पुलिस लाइन सभागार में एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब ढाई महीने से शहर व आसपास बाइक चोरी की वारदातें ज्यादा हो रही थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर गिरोह का पता लगा लिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना सतरिख थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रिषेद, इसी गांव के बलवीर, लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार, इसी क्षेत्र के बस्तिया गांव निवासी रंजीत कुमार व उन्नाव जिले के मौरांवा थाना क्षेत्र के मुचकुरिया निवासी पुत्तन को शहर के मयूर विहार काॅलोनी की चमड़ा फैक्टरी से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गईं 19 बाइकें, दो सांकर, तीन पहिया, एक सीट, दो पेट्रोल टंकी, दो साइलेंसर व अन्य उपकरण बरामद किए।


पूछताछ में पता चला कि रंजीत बाइक का मैकेनिक है और चोरी के बाद नंबर प्लेट, इंजन, पुर्जे व चेचिस बदल देता था। जबकि पुत्तन कबाड़ी है और यह बाइकों के पार्ट्स को काटकर अलग-अलग करता था। इन लोगों ने शहर व अन्य क्षेत्रों से बाइकें चोरी की हैं। इस गिरोह में शामिल कुछ और लोगों का पता लगा है, जिनकी पुलिस तलाश की जा रही है। एसपी ने इस गुडवर्क को लेकर शहर कोतवाल संजय मौर्य की टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन





अब लगेगा गैंगस्टर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
एसपी ने बताया कि चोरों का कोई आपराधिक रिकाॅर्ड फिलहाल नहीं पाया गया है। पांचों आरोपी पहली बार पकड़े गए हैं। अब इन शातिरों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संपत्ति की जांच की जाएगी। सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें