फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जुगराज हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, गए जेल

Sat, 22 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के युवक की लखनऊ में हुई हत्या के मामले में पुलिस न पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोहम्मदपुर खाला के खंडहरी गांव निवासी जुगराज सिंह 16 मार्च को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 19 मार्च को लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में मझौवा गांव के पास गोमती नदी में उसका शव मिलने के बाद मामला बाराबंकी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका के चचेरे भाई और उसके छह साथियों पर लगा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।जांच में सामने आया कि माल इलाके के मांझी गांव के अर्पित यादव से जुगराज की दोस्ती थी। अर्पित की चचेरी बहन से जुगराज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कई बार साथ देखे गए थे, जिससे अर्पित नाराज था। उसने बहन से फोन करवाकर जुगराज को लखनऊ बुलाया था। इसके पहुंचने पर अर्पित और इटौंजा के चक पृथ्वीपुर निवासी आयुष रावत, बीकेटी निवासी रोहन यादव, इटौंजा के अर्जुनपुर निवासी शोभित के साथ मिलकर जुगराज की डंडों से पीट कर और उसके बाद गला कसकर हत्या कर दी। सबको माल थाना क्षेत्र में नदी में फेंक दिया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें