फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धर्मांतरण प्रकरण में पांच गिरफ्तार, आयोजक व फादर फरार

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बांकीपुर गांव में रविवार को दलित बस्ती में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें से गृह स्वामी की पत्नी और पुत्री समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कथित फादर और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस से शिकायत की गई कि बांकीपुर गांव में राकेश की छत पर ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार से जुड़ा कार्यक्रम संचालित हो रहा है। मौके पर 50 से अधिक लोग जिले के विभिन्न हिस्सों से जुटे थे। पुलिस को देखते ही वहां जुटे लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन बाइक और ऑटो भी अपने कब्जे में ले लिए। सफदरगंज थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत की तहरीर पर राकेश, कथित फादर समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से श्यामसुंदर, राधेश्याम, ज्ञानंज्य, राकेश की पत्नी रेखा और पुत्री शिवानी को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि धर्मांतरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें