दरियाबाद (कोतवाली)। कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद में एक युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और निकाह करने के बाद तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। कस्बा दरियाबाद के एक मोहल्ला निवासी 30 साल की युवती ने बताया कि मोहल्ले का ही अमान वर्ष 2018 में शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।
बहुत दबाव पर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज व नवंबर 2021 में निकाह किया और बाराबंकी में किराये के मकान में तीन माह तक लेकर रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो धोखे ये गर्भपात कराकर सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब से वापस आने के बाद अगस्त में तीन-चार व्यक्तियों के साथ आकर मारपीट की। उसके साथ संबंध बनाए। तीन तलाक देकर तीसरी शादी की धमकी देकर चला गया। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।