बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी सायमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले साल 25 अप्रैल को उनकी शादी बहराइच के पखरपुर निवासी आरिफ उर्फ शाहरुख के साथ हुई थी। पहले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। जब वह गर्भवती हुईं तो गर्भ गिराने के लिए पिटाई की गई। इसके बाद वह मायके चली आईं और एक बच्चे को जन्म दिया। इस बीच गत 17 मार्च को पति ने उनके परिजनों के सामने उन्हें तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत नौ ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।