दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को सिद्घौर, हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज ब्लॉक और अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक में मतदान होगा।
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। मतगणना एक नवंबर को होगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।