बाराबंकी। जीआईसी मैदान में राष्ट्रीय एकता विकास संस्था द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में देशभर के कारीगर और व्यापारी अपने अनोखे और हस्तशिल्प उत्पाद लेकर आए हैं। मेले फिरोजाबाद की चमकदार चूड़ियां व उनकी खनक महिलाओं को खासा लुभा रही हैं। कंगन, चूड़ी, ब्रेसलेट की नए डिजाइन की नई वैरायटियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
मेले में तहिलाओं को सबसे ज्यादा ध्यान फिरोजाबाद की चूड़ियां खींच रही हैं। गुडलक, ज्वेलर, सप्तरंगी और मिलन जैसे रंग-बिरंगे डिजाइनों वाली चूड़ियां महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। कंगनों की ओर भी लोगों की अच्छी खासी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। रॉयल एलीगेंस, फैशनेबल फ्लेयर और गोल्डन शाइन जैसे कंगन अपने अलग डिज़ाइन और आकर्षक रंग खासा लुभा रहे हैं। फिरोजाबाद से चूड़ियां लेकर आए फकरे आलम ने बताया महिलाएं सबसे ज्यादा सप्तरंगी और गुडलक चूड़ियों को पसंद कर रही हैं। इनका खनक और चमक दोनों ही ग्राहक को अपनी ओर आकर्षित करता है। फिरोजाबाद चूड़ी कारोबारी शाह आलम ने बताया कि कंगन के नए डिज़ाइन भी काफी आकर्षक हैं। कई महिलाएं मोबाइल पर फोटो दिखा कर चूड़िया पंसद कर रही है तो कई महिलाएं सूट व साड़ी से मैचिंग करती चूड़ियां खरीद रही हैं।