फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अप्रैल में ही बरसने लगी आग

Tue, 18 Apr 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अप्रैल माह में पड़ रही गर्मी मई-जून की तपन को भी मात दे रही है। सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस गर्मी का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से आग उगलती धूप और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। सुबह से घर से निकलकर स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर हर व्यक्ति को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते लोग बाजारों में निकलने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से तापमान तेजी से चढ़ रहा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले रविवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग का अनुुमान है कि अगले दो दिनों तक भी तापमान में गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आम तौर पर जेठ के महीने में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहता है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने लगे हैं और मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा होने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।


गर्मी के साथ मच्छरों की भरमार
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के साथ मच्छरों की भरमार है। संचारी रोग नियंत्रण को लेकर चल रहा अभियान भी हवाहवाई साबित हो रहा है। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के मोहल्लों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश जगह पिछले कई महीनों में फॉगिंग नहीं कराई गई है। ऐसे में मच्छरजनित रोगों के पैर पसारने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बढ़ी एसी की डिमांड
घरों, दफ्तरों से लेकर तमाम प्रतिष्ठानों में कूलर और पंखे गर्मी से राहत देने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में बाजार में भी एसी की मांग बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग एसी खरीद कर लगवा रहे हैं। इसके साथ ही जहां पहले से एसी लगे हैं वहां सर्विस व रिपेयरिंग कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में सर्विस कराने के लिए लोगों को कई-कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
12 बजे तक ही चलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
अत्यधिक धूप और लू को देखते हुए डीएम अविनाश कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के संचालन का समय घटा दिया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि परिषदीय, अशासकीय, जूनियर हाईस्कूल व मान्यता प्राप्त तमाम विद्यालयों का संचालन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही किया जाएगा। सभी विद्यालय संचालकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


बरतें सावधानी, हो सकते हैं हीट स्ट्रोक के शिकार
तेज धूप में लंबे समय तक रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा पड़ जाता है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा बताते हैं कि अधिक गर्मी पड़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचें। आवश्यकता पड़ने पर शरीर को ढंककर बाहर निकलें। मौसमी फलों के साथ तरल पदार्थों एवं पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। इसके बाद भी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें