फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अंत्योदय एक्सप्रेस के पहिये में आग, 36 मिनट खड़ी रही

Sun, 23 Mar 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। दरभंगा से अमृतसर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस के पहिये में ब्रेक बैंडिंग होने से आग लग गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री कूदकर इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी का माहौल हो गया। रेलवे व अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम छह बजे दरभंगा से अमृतसर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस की बोगी के नीचे अचानक ब्रेक बैंडिंग होने से पहिये में आग लग गई। ट्रेन में सवार यात्री बिहार निवासी राजेश पासवान, हरिराम बैसवार, सुजीत कुमार, विपुल कुमार, नितेश, राकेश, विशिष्ठ ठाकुर, गौरव व रेहान आदि ने बताया कि ट्रेन के बीच के हिस्से में तेजी से धुआं उठने लगा। इसके बाद ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे।

फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन नवनीत ने रेड सिग्नल देकर ट्रेन को क्रॉसिंग पर रुकवा दिया। सूचना प्रसारित हो गई। फतेहपुर फायर स्टेशन की टीम बुलाई गई। दोनों टीमों ने मिलकर आग पर तुरंत काबू पा लिया।
विज्ञापन


सीओ जगत राम कनौजिया मौके पर पहुंचे। 36 मिनट तक ट्रेन को क्रॉसिंग पर रोका गया। आग ठंडी होने के बाद ही रवाना किया गया। क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बस स्टॉप से लेकर मस्तान रोड तक व फतेहपुर से देवा जाने वाले मार्ग पर दशरथपुर तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें