फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, आरोपी नूर आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 11 May 2026 12:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी नूर आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शनिवार को सांसद तनुज पुनिया के आवास का घेराव व प्रदर्शन करने के मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। अब आरोपी नूर आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी।  इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दो लोग कर रहे थे।  इसी में नूर आलम नामक व्यक्ति ने टिप्पणी की। 

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी की टिप्पणियां महिलाओं का घोर अपमान हैं। इससे भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों में नाराजगी है। मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें