बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र भवनियापुर मजरा सराय पांडेय में पराली जलाए जाने के मामले में लेखपाल ने केस दर्ज कराया है। पराली जलाए जाने की सूचना गुरुवार को ग्रामीणों ने दी थी। लेखपाल संदीप वर्मा ने बताया मौके पर जांच में सूचना सही मिली। पराली जलाने वाले किसान हरिकरन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लोनीकटरा प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।