बाराबांकी। जिले में पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पराली जलाने के एक मामले में लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने किसान के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जैदपुर क्षेत्र के मोहुदीनपुर मजरे अकबरपुर धनेठी के क्षेत्र के लेखपाल मंशाराम ने मंगलवार को जैदपुर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव के प्रदीप कुमार ने अपने ही खेत में पराली जलाई थी। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि लेखपाल की तरफ से किसान के खिलाफ पराली जलाने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।