फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से बाहर घूमने पर तीन युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमित मिलने पर टिकैतनगर के हॉटस्पॉट घोषित एरिया से बाहर निकलकर घूमने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कस्बा टिकैतनगर को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ सील किया गया है। इसके बाद भी लोग हॉटस्पॉट से बाहर निकलकर घूमते पाए गए। ऐसे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। टिकैतनगर प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि खुर्शीद, शानू व अहमद उर्फ टोपी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें