बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने बृस्पतिवार को कमरांवा गांव में कैंप लगाया। इसी गांव में कुछ दिन पूर्व पावर कार्पोरेशन ने छापा मारा था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा था। कैंप में उपभोक्ताओं के बिल संशोधित किए जा रहे थे।
इस बीच एसडीओ अमितेश्वर गोस्वामी के नेतृत्व में विजीलेंस की टीम के साथ पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने छापा मारा। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पुलिस व कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं के मीटर व केबल की जांच करने लगे। इस दौरान बिजली चोरी करते नौ उपभोक्ता पाए गए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लंबे समय से भुगतान न करने वाले 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए गए। कैंप में 18 उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराया और पांच उपभोक्ताअें के बिल संशोधित किए गए।