बाराबंकी। मतदाता सूची सत्यापन कार्य में लापतरवाही बरतना 49 बीएलओ को भारी पड़ा है। एसडीएम सदर के आदेश पर इन बीएलओ के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है।
नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची सत्यापन कार्य नहीं करने वाले बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएलओ के रूप में तैनात रोजगार सेवक नीरज कुमार यादव, सफाई कर्मी अमित कुमार, वीडीओ संजीव श्रीवास्तव, सौम्या सिंह, रोजगार सेवक अमित कुमार, मो. आकिब, वीडीओ रेनू बाला, कृष्ण कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, प्रिया श्रीवास्तव, सियाराम, रमेश चन्द्र, अशीष वर्मा, मनोज कुमार, अशीष कुमार, गोरराज वर्मा, बीना चतुर्वेदी, सतीश वर्मा, दयानंद, प्रगति कुमार, प्रदीप कुमार, सुमन वर्मा, मालती देवी, सुनीता मिश्रा, मालती देवी, सीता देवी, सुधा शुक्ला, रामसागर, प्रताप, मीरा देवी, पीयूष कुमार, प्रदीप कुमार, मनमोहन सिंह, राजेन्द्र कुमार विकल, उत्तम कुमार, अमित कुमार, राना परवीन, आकांक्षा ओझा, प्रदीप कुमार, किरन सिंह, शालिनी वर्मा, अर्चना वर्मा, जुबेर अहमद, सैयद मो. तारिक, दीपक कुमार, राघवेन्द्र पाठक, इंद्रजीत श्रीवास्तव और बृजेश कुमार के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।