बाराबंकी। निकाह के अगले दिन पत्नी को तलाक देने के मामले में पुलिस ने पति, ससुर, देवर व ननद समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मालूम हो कि फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी कुतुबुदीन ने शनिवार को अपनी पुत्री रूकसाना बानो का निकाह जहांगीराबाद क्षेत्र के सद्दीपुर निवासी शाह आलम के साथ किया था। दहेज में बाइक न मिलने की बात पर पति ने निकाह के अगले दिन रूकसाना को तलाक दे दिया था। इस मामले में पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पति शाह आलम, ससुर उस्मान गनी, ननद जुबैदा बानो, उमेरा बानो, आयषा बानो व देवर समेत 13 लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।