फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने में दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही व्यक्ति के अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टड़वा नानकारी गांव निवासी मो. नयूम ने अलग-अलग जन्मतिथि और विवरण के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए।
विज्ञापन

इनसे उसने विदेश यात्राएं भी कीं। जांच में सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र निवासी गुफरान अंसारी की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने नयूम को गिरफ्तार कर लिया है। गुफरान फरार है।
पुलिस के अनुसार नयूम के नाम से 15 अक्तूबर 2010 को पहला और 22 जनवरी 2016 को नयूम ने दूसरा पासपोर्ट बनवाया। दोनों पासपोर्ट में जन्मतिथि करीब छह साल अलग थी।
विज्ञापन

महमूदाबाद में कार्यालय चलाने का आरोप: दरोगा रामनाथ प्रसाद की टीम ने जांच की तो सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी गुफरान अंसारी का नाम सामने आया।
पुलिस के मुताबिक गुफरान पैंतेपुर बाजार में कार्यालय चलाता है। आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर नाम, जन्मतिथि और पते में बदलाव कर पासपोर्ट बनवाता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें