मलिहाबाद। होमवर्क पूरा न होने पर कक्षा चार के छात्र को बेरहमी से पीटने वाले सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक हसीब के खिलाफ मलिहाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया गया है।
आरोप है कि गणित का होमवर्क न पूरा होने पर हसीब ने शाहपुर तोंदा गांव निवासी अखिलेश चंद्र के बेटे को छड़ी से जमकर पीटा था। उसके पैर में चोट आई थी। अखिलेश ने उसी दिन पुलिस से शिकायत की थी। उधर, घटना के बाद ही स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।