फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गलत जानकारी और दो जगहों से फाॅर्म भरना पड़ सकता है भारी

Sun, 23 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य तेज गति से चल रहा है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रहे हैं और लापरवाही पर कड़ा रुख अपना रहे हैं। आयोग भी एसआईआर को लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन

मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र को साफ और स्पष्ट शब्दों में भरें। इसमें दी गई समस्त जानकारी सही होनी चाहिए। दो जगहों से फॉर्म भरना महंगा पड़ सकता है, इसलिए मतदाता एक ही स्थान से अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करें।
जिले में अब तक 23 लाख से अधिक मतदाताओं में गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। एक ओर जहां प्रपत्रों का वितरण जारी है, वहीं इनके संकलन का कार्य भी तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी निर्धारित तिथि से पहले कार्य पूरा करने के पक्ष में हैं। इसके लिए वह स्वयं सुबह-शाम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मतदाताओं से यह भी अपील की जाती है कि वे गणना प्रपत्र में कोई भी सूचना गलत न भरें। जितनी भी जानकारी दें, वह तथ्यात्मक होनी चाहिए। गलत सूचना देने या दो जगहों से फॉर्म भरने पर आयोग आपसे जवाब तलब करने के साथ ही कार्रवाई भी कर सकता है। इसलिए जो जानकारी मांगी गई है, उसे सही-सही दें, तथ्यों को न छिपाएं। बल्कि, जो भी तथ्य दें, उसके प्रमाण आपके पास मौजूद होने चाहिए। जिससे समय पर वह प्रस्तुत किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें