फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के चालक व लेखपाल में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तहसीलदार के अर्दली के बेटे की बर्थडे पार्टी में एसडीएम के चालक व लेखपाल में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। मंगलवार की देर रात हुई घटना की जानकारी एसडीएम को हुई तो उन्होंने मामले को मिल-बैठकर निपटाने की सलाह दी है। मामला बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के सिरौलीगौसपुर तहसील का है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के अर्दली रामाशीष के बेटे की बर्थडे पार्टी मंगलवार को थी। इसमें तहसील के लेखपाल, चालक व अन्य कर्मचारी शामिल हुए। यहां पर चल रही पार्टी के दौरान एसडीएम के चालक परशुराम व लेखपाल अनूप कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में मारपीट हुई।
हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। बुधवार को जहां लेखपाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में चालक पर नशे के लिए रुपये न देने का आरोप लगाते हुए ईंट से हमलाकर घायल करने की शिकायत की। वहीं एसडीएम के चालक का कहना है कि पार्टी में शराब पीने के बाद लेखपाल ने उससे अभद्रता की।
विज्ञापन

हालांकि घटना के बाद लेखपालों में काफी आक्रोश है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल ने चालक पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह ने कहा कि चालक व लेखपाल के बीच कहासुनी का मामला संज्ञान में आया है। मिल-बैठकर मामले को निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें