फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आईटीआई में प्रवेश का पांचवां चरण शुरू

Wed, 07 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2026 के चतुर्थ चरण के प्रवेश तीन अक्तूबर को पूरे हो चुके हैं। रिक्त सीटों पर पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में पंजीकृत अचयनित या अप्रवेशित अभ्यर्थी वेबसाइट पर नवीन विकल्प भर सकते हैं। प्रवेश लेकर नाम कटवाने वाले और नए आवेदक भी छह से 11 अक्तूबर रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विकल्प न बदलने पर पुराने विकल्प मान्य होंगे। सामान्य/पिछड़ा वर्ग शुल्क 300, एससी/एसटी 250 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें