फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ढाई लाख रुपये लेकर चंपत हुआ फील्ड अफसर

Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- आवास विकास कॉलोनी में संचालित है फाइनेंस कंपनी, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। शहर कोतवाली इलाके में एक फाइनेंस कंपनी का फील्ड अफसर ढाई लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी सतीश कुमार मौर्य ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शहर की आवास विकास कॉलोनी में संचालित एक फाइनेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक है। इसी शाखा पर तैनात फील्ड अफसर अजय कुमार द्विवेदी निवासी पुरे रामदत्ता दुबे, सालोन, रायबरेली आठ अप्रैल की रात अलमारी में रखे संस्था के 2.54 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। सूचना पर एरिया मैनेजर पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और 112 पर सूचना दी। इसके बाद अजय द्विवेदी के घर जाकर परिजनों से बात की तो उन्होंने अजय के घर आने पर रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक रुपये वापस नहीं मिले हैं। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें