फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बढ़नी-जालंधर के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Tue, 13 Oct 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। दशहरा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बढ़नी और जालंधर सिटी के बीच साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इससे पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्योहारों पर घर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार, ट्रेन संख्या 05005 प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:10 बजे बढ़नी से रवाना होगी। यह शाम 6:22 बजे बुढ़वल और रात 7:58 बजे सीतापुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05006 प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे जालंधर सिटी से रवाना होगी। यह रात 8:12 बजे बरेली और 10:45 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। अगले दिन रात एक बजे बुढ़वल होते हुए गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर के रास्ते सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें