फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधार जमा कराने पर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद

Sun, 24 Nov 2024 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
चौबीसी सहकारी समिति पर खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। आलू के लिए एनपीके के बाद अब गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों की बोआई के लिए किसानों को डीएपी पाने के लिए समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कृषि मंत्री के निरीक्षण को देखते हुए करीब एक दर्जन समितियों पर हाथों-हाथ खाद भेजवाई गई थी। शनिवार को हैदरगढ़ में बाहरी व्यक्तियों द्वारा आधार जमा कराने पर किसानों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एआर कोऑपरेटिव ने टोकन बांटकर खाद का वितरण शुरू कराया। खाद की उपलब्धता वाली समितियों पर किसानों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले में पहुंची इफको की 18,000 क्विंटल डीएपी को समितियों के अलावा इफको के ई बाजार, कृषक सेवाकेंद्र एवं कुछ एग्री जंक्शन के लिए आवंटित किया गया था। साधन सहकारी समिति रामनगर, दरियाबाद की बड़नपुर, बंकी की मुबारकपुर, बनीकोडर की रामपुर, मोहम्मदपुर, खुशेटी, मऊ, सादुल्लापुर व बनीकोडर पर तुरंत खाद भेज दी गई थी।

हैदरगढ़ की चौबीसी समिति पर शनिवार सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लग गया। एआर कोऑपरेटिव लोकेश त्रिपाठी ने गोदाम का सत्यापन किया तो सात बोरी खाद कम मिली। इस पर सचिव ने बताया कि बोरियां फटी होने के कारण खाद वापस कर दी गई थी।
विज्ञापन


कुछ बाहरी लोगों ने खाद दिलाने का आश्वासन देकर आधार जमा कराए तो किसानों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एआर कोऑपरेटिव ने टोकन बांटकर खाद का वितरण कराया। बनीकोडर की समितियों पर भी किसानों की भीड़ लगी रही।

दरियाबाद के बड़नपुर में खाद पहुंच गई है लेकिन सचिव के पास दो समितियों का चार्ज होने के कारण अब तक वितरण नहीं शुरू हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बनीकोडर की रामपुर समिति का निरीक्षण किया।

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि गेहूं की अधिक पैदावार वाले हैदरगढ़, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर के अलावा सूरतगंज के इलाकों में फोकस किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इफको की डीएपी समितियों पर भेजी जा रही है। पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें