फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हर घर तिरंगा अभियान में छात्राओं ने बनाए पोस्टर

Wed, 12 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को साई पीजी कॉलेज में चित्रकला, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक पोस्टर के साथ ही चित्र और रंगोलियां बनाईं।रंगोली प्रतियोगिता में तनु गुप्ता, अनामिका वर्मा, सरिता वर्मा, मोनी और टीना गुप्ता ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रबंधक विपिन राठौर ने छात्राओं की रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं। चित्रकला विभाग की प्रवक्ता शिखा नाग, विवेक कुमार और गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता पल्लवी गुप्ता, सोनिका वर्मा निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रतिभा परखने के बाद परिणाम घोषित किए। घोषित परिणाम में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में तनीशा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महक को द्वितीय और पलक शर्मा को तृतीय स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में तनु गुप्ता, अनामिका वर्मा, सरिता वर्मा, मोनी और टीना गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। प्राचार्य दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें