रामनगर। चांदपुर उटखरा गांव में सांप के काटने से कक्षा 11 की छात्रा दीपांशी (18) की मौत हो गई। रविवार सुबह वह घर के कमरे में बैठी थी। इसी दौरान किसी सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे सीएचसी रामनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।