फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भूमिगत लाइन में फाॅल्ट, पांच घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बिजली व्यवस्था शुक्रवार को पूरी तरह बेपटरी नजर आई। शहर में भूमिगत केबल फाॅल्ट होने से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे से अधिक समय तक लोग अंधेरे में रहे। दूसरी ओर रामनगर डिवीजन में मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से रात तक आपूर्ति बंद रही। लगातार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती ने भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन

रामनगर के पास शुक्रवार दोपहर भूमिगत बिजली लाइन का केबल जल जाने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इलाकाई जेई वीरेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरुआती जांच में फाल्ट का पता नहीं चल सका। तेज धूप के बीच घंटों मशक्कत के बाद दरामनगर के पास केबल खराब मिला।
अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। खोदाई कराकर क्षतिग्रस्त केबल बदला गया, जिसके बाद करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, शहर में बिजली कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीराम कॉलोनी, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, मुनेश्वर विहार, कार्तिक विहार और लखपेड़ाबाग में रातभर बिजली बार-बार गुल होती रही।
विज्ञापन

ओबरी उपकेंद्र से जुड़े विकास भवन रोड, कोठीडीह, गोकुलनगर, आलापुर और तहसील कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात 11 बजे से शुरू हुई कटौती के दौरान हर घंटे कई बार बिजली आती-जाती रही। इससे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रातभर परेशानी झेलनी पड़ी।

ट्रांसफार्मर खराब, 15 घरों में 24 घंटे से अंधेरा
हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत मानपुर में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 15 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से बाधित है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोतीलाल ने ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जेई का कहना है कि जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।

मेंटेनेंस के नाम पर 13 घंटे बिजली बंद
रामनगर डिवीजन के मसौली फीडर अंतर्गत बिजली लाइन से केबल हटाने के कार्य के चलते शुक्रवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे रामपुर सआदतगंज, अनूपगंज, नई बाजार, पुरानी बाजार, पुराने बस स्टॉप और ताजिया मार्ग समेत करीब 15 हजार की आबादी वाले क्षेत्र दिनभर बिजली संकट से जूझते रहे। लंबे समय तक बिजली न मिलने से दैनिक कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें