फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तालाब में नहाने पर पिता-पुत्र को पीटा

Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के कुर्सी कस्बे में युवक की पिटाई कर तालाब में डुबोने का प्रयास करते दबंग।  स्रोत-  वी
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना कुर्सी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर तालाब में नहाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों को तालाब में डुबाने का भी प्रयास किया गया। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुर्सी कस्बे के कशगरी मोहल्ला निवासी हबीब उर्फ बबलू का पुत्र शिबलू (20) गर्मी के चलते बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर स्थित तालाब में नहाने चला गया। आरोप है कि तालाब में नहाने के दौरान कस्बे के ही आसिफ व आदिल ने उसे गालियां देते हुए तालाब से बाहर निकलने की बात कही।

तालाब से बाहर आए शिबलू ने गाली देने का विरोध किया। आरोप है कि आसिफ ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुत्र को पिटता देख बचाने पहुंचे पिता हबीब की भी पिटाई कर दी। हद यह रही कि लोग पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई करते रहे लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है। कुर्सी के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि छह लोगों पर गंभीर चोट पहुंचाने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें