फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Mon, 05 Oct 2026 12:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सोमवार को तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में लखनऊ के सदर कैंट, बिजनौर निवासी मन्नान (45) और उनकी पुत्री सानिया (7) की मौत हो गई। जबकि, मन्नान की पत्नी अफसाना (40) घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी गांव के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद ई-रिक्शा चल रहे हैं। यह घटना पुलिस के सुरक्षा निगरानी की पोल खोल रही है।

पुलिस के अनुसार, मन्नान की ससुराल रामसनेही घाट क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव में है। वह लखनऊ में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को वह पत्नी और बेटी के साथ सफदरगंज दवा लेने जा रहे थे। पल्हरी गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गया।
विज्ञापन


राहगीरों के अनुसार, हादसे के बाद दंपती और बच्ची लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मन्नान और सानिया को मृत घोषित कर दिया। घायल अफसाना का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें