फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर ने रामनगर को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। कस्बा बड़ागांव स्थित जमील उर रहमान किदवाई स्मारक स्टेडियम में पूर्व विधायक र्स्वगीय रिजवान उर रहमान किदवाई की स्मृति में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फतेहपुर एवं रामनगर की टीम के बीच खेला गया। फतेहपुर की टीम फाइनल मैच जीतकर विजेता बनी। टूर्नामेंट के समापन पर विनर एवं रनर टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीतें कई दिनों से खेले जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के चेयरमैन इमरान उर रहमान किदवाई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।
रामनगर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 135 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए फतेहपुर की टीम ने 8 ओवर 2 गेंद में ही लक्ष्य को पूर्ण कर विजेता बनी। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फतेहपुर टीम के खिलाड़ी सुमित को मिला जिन्होंने 28 बालों पर 67 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
विज्ञापन

वहीं मैच ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बड़गांव टीम के खिलाड़ी सुल्तान को मिला जिसने 61 रनों पर 171 रन बनाये थे, को 32 इंची एलईडी टीवी दी गयी। विजेता फतेहपुर को 51 हजार व उपविजेता रामनगर को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें