बाराबंकी। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सात अक्तूबर को रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री, अपर मुख्य सचिव (एसीएस), कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य भर के प्रगतिशील किसान एक मंच पर एकत्रित होंगे। उप कृषि निदेशक उमेश साहू ने बताया कि जिले से कृषि विभाग के सभी अधिकारियों के साथ-साथ प्रगतिशील किसान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।