बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट ने किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई न होने से नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में 15 अक्तूबर को गन्ना संस्थान बाराबंकी में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। किसानों की मुख्य मांगों में गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करना और 20 अक्तूबर से धान खरीद शुरू कराना शामिल है। इसके अलावा, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र की श्याम पर हुए हमले का मामला 14 सितंबर से दर्ज न होने पर भी रोष है। गनौरा माइनर पर अतिक्रमण और जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों से अभद्रता भी प्रमुख मुद्दे हैं।