फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसानों का नौ लाख रुपये बकाया, अगली फसल की तैयारी ठप

Wed, 19 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में धान बेचने वाले किसानों को एक कारोबारी द्वारा अब तक आठ लाख बासठ हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। परेशान किसान अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। सोमवार शाम को पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह स्थिति तब है जब सरकार धान खरीद के लिए क्रय केंद्र संचालित कर रही है।
विज्ञापन

लालापुर खडेरा निवासी अयूष, मनीष, अमरेश कुमार, प्रताप, शिवनरायन, सहजराम, कुलदीप, मुन्नू, रामबहादुर, रीतेश, राजू वर्मा, सुंदरलाल, अखिलेश, जितेंद्र, प्रदीप, महादेव, जगतपाल, रामसिंह, पृथ्वीराज, अंकित यादव, समार सिंह, कमलेश कुमार, श्रवण, रिंकू, राजेश, झबरा, शकील, सुधीर वर्मा और बब्लू आदि किसानों ने बताया कि उन्होंने तीन अक्तूबर को राहुल पाण्डेय और रोहित के माध्यम से वीरेंद्र वर्मा के हाथों धान बेचा था। कारोबारी ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं मिले हैं। भुगतान न होने के कारण उनकी अगली फसल उगाने की तैयारी भी ठप है। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि किसानों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें